Yamunanagar News : वृंदावन -बरसाना से लाए रंगों से ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने खेली होली

0
86
वृंदावन -बरसाना से लाए रंगों से ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने खेली होली
वृंदावन -बरसाना से लाए रंगों से ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने खेली होली

(Yamunanagar News) यमुनानगर। ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली खेलने के लिए वृंदावन -बरसाना से विशेष तौर पर रंग लाएंगे । सोसायटी द्वारा एक बार फिर बिना पानी का इस्तेमाल किए सूखे रंगों से इस त्यौहार को मनाया गया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसे नाच गा कर मनाया।

पानी की बर्बादी ना हो इसलिए सूखे रंगों से खेली होली

इस त्यौहार को मनाने को लेकर कॉलोनी निवासियों में भारी उत्साह था। सुबह से ही कॉलोनी वासी पंडाल में एकत्रित होना आरंभ हो गए थे। कॉलोनी की महिलाओं ने पहले कीर्तन से उपस्थित समूह को निहाल किया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। सभी कॉलोनी वासियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया। कॉलोनी वासियों का उत्साह देखते ही बनता था सभी नाच गा कर इसे मना रहे थे। सोसाइटी प्रधान दविन्द्र मेहता ने बताया कि कॉलोनी वासी हर वर्ष सूखे रंगों से ही होली खेलते हैं ताकि ना ही पानी की बर्बादी हो और ना ही रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान हो।

उन्होंने कहा की वृंदावन बरसाने से लाए गए रंग, रंग न होकर राधा कृष्ण जी का आशीर्वाद है ।उन्होंने कहा कि होली बेशक रंगों का त्योहार है लेकिन इसमें रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से न सिर्फ पानी का अपव्यय होता है बल्कि स्किन और आंखों के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए बेहतर है हम हमेशा अबीर-गुलाल के साथ सूखे रंगों से होली खेलें, ताकि त्योहार की उमंग भी बरकरार रहे और पानी बचाने में हम सहयोग भी दे सकें।

उन्होंने कहा कि हर्बल पावडर में नेचुरल डाई होती है। सिंथेटिक डाई के मॉलीक्यूल स्किन व कपड़े में अंदर की पोर के टैक्सचर में चले जाते हैं जो मुश्किल से निकलते हैं जबकि ऑर्गेनिक में ऐसा नहीं होता। पानी की बर्बादी रोकने के लिए गुलाल से होली खेलना ही समय की जरूरत भी है। मौके पर महेश सिंगल, अशोक मक्कड़, पुष्पेंद्र बहल ,दविंदर पुरी ,बलदेव पंवार , कपिल शर्मा, नरेश नागपाल,अरूण आहूजा,सुरेंद्रसिंह, संजीव अरोड़ा,योगेश सचदेवा,, दीपक सचदेवा, विकास नारंग, आनंद बत्रा, अंकित बत्रा एवं राजेश विनायक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge आएगा बेहतरीन लुक्स के साथ , देखें फीचर्स

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max देखें नया डिज़ाइन और संभावित फीचर्स