Yamunanagar News : महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ तीज का त्यौहार मनाया

0
63
Mahila Morcha celebrated Teej festival with great enthusiasm
(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज का पवित्र त्योहार भाजपा नेत्री संगीता सिंघल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाजपा यमुनानगर विधानसभा महिला मोर्चा ने बड़े हर्षोल्लास के साथ ताज़ेवाला रैस्ट हाऊस में मनाया।
इसमें मुख्य रुप से भाजपा बुड़िया महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनिका जोगी, उमा शर्मा,दिव्या सिंघल,ममता सैन, पूर्व सरपंच रजनी काम्बोज, सीमा काम्बोज,रंजू वालिया आदि बहुत सी महिलाएं साथ रहीं।भाजपा नेत्री संगीता सिंघल ने बताया कि हमारा समाज रीति रिवाज त्यौहारों से जुड़ा रहा है और इन त्योहारों से हम सभी को अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं का बोध होता है। उन्होंने कहा कि तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन के झूले मेहंदी तीज का प्रतीक है।