Yamunanagar News : किसान यूनियन ने किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई

0
8
Kisan Union celebrated the birth anniversary of farmer messiah Baba Mahendra Singh Tikait
किसान नेता स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते किसान।

(Yamunanagar News) रादौर। किसान यूनियन की ओर से रविवार को किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जयंती गांव कांजनू के डांगी ढाबा स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। किसानों ने लड्डू बांटकर महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म 6 अक्टूबर 1935 को मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में हुआ था।

उनके पिता का नाम चौधरी चौहल राम और माता का नाम मुख्तयारी देवी था। मात्र 9 वर्ष की आयु में उनके पिता का देहांत हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद वह बालियान खाप के अध्यक्ष बने। उन्होंने ने बताया कि महेंद्र सिंह टिकैत का सारा जीवन किसानों के लिए अर्पित रहा। 34वर्ष पहले महेंद्र सिंह टिकैत ने ऐसा आंदोलन किया था, जिससे दिल्ली दरबार भी हिल गया था। उन्होंने किसानों को अपने हक के लिए लडऩा सिखाया।

किसानों की मांगे पूरी कराने के लिए उनका जीवन कांटों भरा रहा। 27 जनवरी 1982 को मेरठ में बिजली आंदोलन किया जो पूरे देश में चर्चित रहा। 25 अक्टूबर 1988 में वोट क्लब दिल्ली पर आंदोलन किया जो 7 दिन चला था। 14 राज्यों के लगभग 5 लाख किसान इक_े हुए थे। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक आंदोलन रहा और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी टिकैत के आगे झुकना पड़ा था।

गुर्जर ने बताया कि आज जिले के हर ब्लॉक में बाबा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि आज सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि किसानो के हकों के लिए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पद चिन्ह पर चलकर सरकार से लडते रहे। इस अवसर पर महेंद्र कांबोज चमरौडी मंडल उपाध्यक्ष, अशोक कंबोज डांगी प्रधान रादौर, साहिल सेतिया नंबरदार उपाध्यक्ष रादौर, बिजेंद्र राणा गोलनी, विनोद डांगी, मदनलाल कांजनु, धर्मवीर अमलोहा, पवन गोयल दामला, उदय सिंह कुजंल, समशेर खजुरी, पप्पू सिली कंला, ऋषिपाल कांजनू आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से यही अपील है देशहित की बात सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रहित में अपने वोट का अवश्य प्रयोग करें : कंवरपाल गुर्जर