Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने 12 अगस्त की जगाधरी शहर तिरंगा यात्रा व 18 अगस्त की मुख्यमंत्री नायब सैनी की छछरौली रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण

0
69
Kanwarpal invited BJP workers for Chhachhrauli rally
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की आज उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र जगाधरी के तीनों भाजपा मंडलों जगाधरी, छछरौली व प्रतापनगर में भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए  जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 12 अगस्त की जगाधरी शहर में होने वाली विशाल तिरंगा रैली के लिए निमंत्रण दिया।
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि 12 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 9 बजे श्री राम लीला भवन जगाधरी से शुरू होकर चौंक बाजार,घास मंडी, पंसारीबाजार,खेड़ा बाजार, झंड़ा चौक, स्कूल रोड से होते हुए विशाल तिरंगा यात्रा का समापन राम लीला भवन जगाधरी में होगा। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया व कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हर भारतीय आज अपने आप को मोदी सरकार में सुरक्षित महसूस कर रहा है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि 18 अगस्त दिन रविवार (संडे) सुबह 10 बजे को हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के समर्थन में ऐतिहासिक विशाल रैली छछरौली अनाज मंडी में आयोजित होगी।
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 18 अगस्त की छछरौली रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई व कहा कि ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीगण सहित बहुत बड़ी संख्या में आम जनता इस रैली में शामिल हो इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी आज से ही छछरौली रैली की तैयारियों में जुट जाएं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की छछरौली अनाज मंडी में होने वाली यह विशाल रैली भीड़ के  पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। जगाधरी विधानसभा प्रभारी पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य का लगातार विकास हो इसके लिए जरूरी है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बने इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करें और मुख्यमंत्री नायब सैनी व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने का कार्य करें।
हरियाणा भाजपा सरकार लगातार जनहित की घोषणाएं करके हर जाति वर्ग का उद्धार कर रही है, जरूरत है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा हो। जगाधरी विधानसभा संयोजक रामपाल लंबरदार ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख ,बूथ प्रमुख ,शक्ति केंद्र पालक अपने-अपने बूथ स्तर पर बूथ समिति के माध्यम से बूथ को मजबूत बनाने का कार्य करें,पन्ना प्रमुख , बीएलए 2 और मतदाताओं के सीधे संपर्क में रहें और चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में हो इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करें। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रामनिवास गर्ग, विधानसभा संयोजक रामपाल लंबरदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर,विधानसभा प्रवासी विस्तारक अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,मंडल महामंत्री डॉ जगदीश धीमान, मंडल महामंत्री शिव कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत,मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, प्रियंक शर्मा,विजय सिंगला, अंकित गोयल, अशोक मेंहदीरत्ता, सीताराम मित्तल,सीमा गुलाटी, कैलाश चंद्र शर्मा, जयचंद कश्यप सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ रहे।