Yamunanagar News : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया 

0
9
Kanwarpal Gurjar expressed gratitude to BJP workers
(Yamunanagar News) जगाधरी। हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल जगाधरी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की व सभी साथियों का विधानसभा चुनावों में की गई मेहनत के लिए आभार प्रकट किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए व मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अभी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव चुनाव केवल मात्र एक पड़ाव है,अंत नहीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयास और संघर्ष हमारे लिए आने वाले दिनों में नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आएंगे, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है व इस क्षण के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात दिन पार्टी के लिए मेहनत की है, मुख्यमंत्री नायब सैनी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा में मजबूती से कार्यरत हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा नेता रामेश्वर चौहान,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा,मंडल महामंत्री अंकित गोयल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी , व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, अशोक मेंहदीरत्ता,संजय राणा, ओमपाल,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , शिवकुमार काम्बोज, राहुल बंसल, धर्मसिंह मट्टू, रिंकू धीमान, प्रधान मनोज गुप्ता आदि सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।