YamunaNagar News : सरकार बनने पर पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाना मेरी जिम्मेदारी : रमन त्यागी

0
3
It is my responsibility to solve the problem of drinking water after forming the government: Raman Tyagi

(YamunaNagar News) यमुनानगर। यमुनानगर हल्के से कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी के तहत एक बार फिर भाजपा व इनैलो छोड युवा कांग्रेस में शामिल हो गए। यह युवा लाजपत नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्यागी रमन त्यागी का लाजपतनगर कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोग कमानी चौक से उन्हें ढोल बजाकर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए और फूलों की माला डालकर स्वागत किया।

इस दौरान सैकडों युवाओं ने भाजपा व इनैलो छोडकर कांगे्रस में ज्वाइंन किया। कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि सभी युवाओं का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।वही पांजपुर व जैन कॉलोनी में कार्यकम हुए। कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि दस साल भाजपा का राज रहा, लेकिन लाजपतनगर की समस्या का समाधान नहीं कर सके। जब आसमान में काले बादल छा जाते है तो इन लोगों की नींद उड जाती है।

क्योंकि बरसात आने पर यहां कई कई फूट पानी खडा हो जाता है। वह बरसात में छतों पर बैठकर रात गुजारते है। वह उनके दर्द को समझते है। यदि उन्हें आप लोगों का समर्थन मिला तो पानी के निकासी की समस्या का समाधान सबसे पहले करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्नाटक, हिमाचल की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर महिलाओं को शक्ति देने के लिए महालक्ष्मी योजना के माध्यम से 2000 रुपये और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे।

किसानों को सर्वाधिक भाव की गारंटी और तत्काल फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा

सामाजिक सुरक्षा को बल देने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन देंगे। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी। भर्ती विधान के तहत युवाओं को 2 लाख पक्की भर्ती होगी। नशा मुक्त हरियाणा बनाएंगे। हर परिवार को खुशहाली देने के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री और 25 लाख रुपये तक के मुफ़्त इलाज की सुविधा देंगे। किसानों को सर्वाधिक भाव की गारंटी और तत्काल फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा।  गरीब परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100  गज के मुफ़्त प्लॉट व इंदिरा आवास योजना के माध्यम से 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान देंगे।

खिलाडिय़ों के लिए पदक लाओ, पद पाओ योजना दोबारा शुरू करेंगे। कार्यक्रम में बोलेते हुए देवेंद चावला ने कहा कि हमें कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी को अपना पूरा समर्थन देना है। कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है, यहां हर व्यक्ति आजाद है। कांग्रेस व्यापार सैल जिला अध्यक्ष गुरबाज सिंह ने कहा कि लोगों ने अब सत्ता परिवर्तन का मन बना दिया है। कांग्रेस की लहर एक तरफा है।

उन्होंने कहा कि दस साल के भाजपा के राज के वह खुद भुगतभोगी है। अब हमें जवाब देने का मौका आ गया है। लाजपतनगर में इतनी समस्याएं है कि इनहें केवल कांग्रेस की दूर कर सकती है। इसके बाद लागतार जनसपंर्क अभियान अन्य कालोनियों में जारी रहा। मौके पर सुखविंद्र सिंह संधू, रामपाल, विजय पाल, कांशीराम, हरिनारायण शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें : YamunaNagar News : कर्मचारी एवं अधिकारी राजनीतिक प्रचार-प्रसार से दूर रहें : कैप्टन मनोज कुमार