Yamunanagar News : इनेलो के संदीप गुर्जर ने पार्टी छोड़कर दोबारा से भाजपा में घर वापसी की : राजेश सपरा 

0
198
INLD's Sandeep Gurjar left the party and returned to BJP
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा की लोकप्रियता जन-जन में बढ़ रही है, उसी बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर इनैलो के नेता संदीप गुर्जर ने इनेलो पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि संदीप गुर्जर की यह भाजपा में घर वापसी है और उनके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा इसके साथ-साथ प्रतिदिन बहुत से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि गांव मांडखेड़ी ,बेगमपुर ,बल्लेवाला से सैकड़ो लोगों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, भाजपा जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा सीटों पर भारी पहुंच से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जिला यमुनानगर के विधानसभा चुनाव प्रभारी यूपी सरकार में पूर्व मंत्री सुरेश राणा, कृषि मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग , मंडल कल्याण सिंह, संगीता सिंघल, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद आदि साथ रहे।