Yamunanagar News : इनेलो-बसपा की संयुक्त बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

0
206
INLD-BSP joint meeting, many issues discussed
(Yamunanagar News) यमुनानगर। इनेलो-बसपा गठबंधन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग ने इनैलो बसपा गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनेलो व बसपा के कर्मठ कार्यकताओं के तालमेल से प्रदेश की राजनीति में नया उलट-फेर होगा ।

इनेलो-बसपा गठबंधन विधानसभा चुनाव में प्रदेश में लाएगा बदलाव: दिलबाग

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में इनेलो व बसपा गठबंधन का उम्दा प्रदर्शन रहेगा और प्रदेश में आने वाली सरकार गठबंधन की ही होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से कार्यकत्र्ता मायूस न हों और आने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति जूट जाऐं क्योंकि हर चुनाव के परिणाम उसकी परस्थितियों के अनुसार अलग अलग होते है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस गठबंधन से विधानसभा चुनाव की तसवीर बदलेगी और इनेलो बसपा के कर्मठ कार्यकत्र्ताओं के सहयोग से गठबंधन पूरे उत्साह के साथ इस चुनाव में कामयाबी हासिल करेगा। इस मोके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने पर चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार व कृषि में उत्थान के कार्यक्रम उनके लिए प्राथमिकता होंगे।

कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं- धर्मपाल तिगरा

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बनने के लिए प्रदेश के बेरोजगार को 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, हर घर में मुफ्त बिजली, हर घर में एक तारीख को मुफ्त गैस सिलेंडर, रसोई खर्च, हरियाणा के किसानों के हितों के लिए एसवाईएल का पानी लाने, बेहतर चिकित्सा व शिक्षा का प्रबंधन, नशा व अपराध को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।इस मोके पर इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती,इनेलो ज़िला प्रधान रोशन लाला,अश्वनी दत्ता,खिलाराम,सुरेश कानड़ी,प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल, संदीप गुज्जर,रजिंदर बजाज,सुरेश शर्मा,धर्मपाल,विशाल गुर्जर प्रदेश सचिव बसपा हरियाणा, सहीराम प्रदेश महासचिव बसपा हरियाणा, ब्रह्मपाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेश कटारिया जिला प्रभारी ,राहुल कुमार जिला अध्यक्ष ,लक्ष्मण दास कांधड़ी जिला प्रभारी ,अंकित कुमार जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर दास हल्का अध्यक्ष जगाधरी ,गोल्डी फिरोजपुर हल्का अध्यक्ष साडोरा, रॉकी हरगढ़ हल्का अध्यक्ष रादौर, मनीष फतेहगढ़ हल्का अध्यक्ष यमुनानगर ,दर्शन लाल खेड़ा जगाधरी आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोज़ूद थे।