Yamunanagar News हरियाणा विधानसभा चुनाव में बनेगी इनैलो-बसपा गठबंधन की सरकार : सुढैल

0
157
INLD-BSP alliance government will be formed in Haryana assembly elections
यमुनानगर। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में इनैलो व बसपा का गठबंधन चुनावों में चमत्कार दिखाएगा। प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल ने गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनैलो व बसपा के कर्मठ कार्यकर्त्ताओं के साथ मिल जाने से प्रदेश की राजनीति में नया उलट-फेर होगा. और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। सुढैल ने भाजपा पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं जनता को इस बात का अहसास है कि कांग्रेसी अभी से कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में ये जनता का भला क्या खाक करेंगे। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में इनैलो व बसपा गठबंधन का उम्दा प्रदर्शन रहेगा और प्रदेश में आने वाली सरकार उक्त गठबंधन की ही होगी।