Yamunanagar News : यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से इनेलो व कांग्रेस को लगा जोरदार झटका : घनश्याम दास अरोड़ा 

0
62
INLD and Congress got a big blow from Yamunanagar assembly constituency
(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला की गरिमामयी उपस्थिति व प्रयासों से भाजपा युवा नेता हैरी भाटिया के नेतृत्व में आज इनेलो और कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर सरदार मोहिंद्र सिंह मंगा एवं सरदार मनप्रीत सिंह कोना ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने सभी को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें भाजपा पार्टी का पटका पहनाया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में आप सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए विकास कार्यों को करवा रही हैं, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने बताया कि आज विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, विपक्षी राजनीतिक दल तो केवल आमजनता को झूठ बोल बोल कर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, विपक्षी राजनीतिक पार्टियों में भाजपा सरकार को लेकर खलबली मची हुई है, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता शुभम राणा, भाजपा नेता सुनील कालड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहें।