Yamunanagar News : भाजपा ने 10 सालों में सिर्फ पोर्टल बनाए और जनता को लाइनों में किया खड़ा : विशाल सैनी

0
63
In 10 years, BJP only made portals and made people stand in queues
गांव गुमथला में ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते प्रदेश महासचिव सचिव विशाल सैनी।
(Yamunanagar News) रादौर। कांग्रेस पार्टी के यूथ प्रदेश महासचिव सचिव विशाल सैनी ने डोर टू डोर अभियान के तहत रादौर, गुमथला में लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2014 में सत्ता मिली थी तब प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन था मजबूत कानून व्यवस्था थी। लेकिन आज बेटियां सुरक्षित नहीं व्यापारी वर्ग घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। महंगाई से आमजन को घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। परेशान जनता कांग्रेस के शासन की तुलना करके भाजपा सरकार ने बीते 10 साल का हिसाब मांग रही है, क्योंकि हरियाणा की जनता हिसाब लेने और हिसाब बराबर करने में चूकती नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में केवल पोर्टल बनाए हैं। जिस प्रदेश की जनता को कभी राशन लेने, कभी फसल पंजीकरण, कभी टोकन लेने, कभी आधार कार्ड बनवाने व अन्य सुविधाओं के लिए लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। कभी पोर्टल ओपन नहीं होते, कभी साइट खोल नहीं और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। पूरे देश में प्रदेश के खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल जीते हैं। बावजूद युवाओं को सम्मान नहीं मिलता, उल्टा महिला खिलाडिय़ों को जंतर मंतर पर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि यह हालत उसे समय के हैं जब 10 साल में भाजपा का राज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज् में हमेशा ही जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए जनता कांग्रेस के साथ जुड़े और एक मजबूत सरकार बनाएं। इस अवसर पर जितेंद्र मेहता, मनोज कुमार, पारस पोपली, तरुण, रघुबीर मेहता, राजपाल, सचिन मसीह, केतन, काला आदि मौजूद रहे।