Yamunanagar News : 10 साल में भाजपा ने जनता को पोर्टलो में उलझा कर रखा : रमन त्यागी 

0
69
In 10 years, BJP kept the public entangled in portals: Raman Tyagi
(Yamunanagar News) यमुनानगर। थापर कॉलोनी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी ने कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा की और विचार सांझा किये। उन्होंने कहा कि हमें मजबूती से भाजपा का डटकर मुकाबला करना है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने कहा कि सभी को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताना है। और भाजपा के 10 साल के अन्याय के खिलाफ आवाज को उठाना है।
कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 साल से युवा बेरोजगार घूम रहा है लेकिन सरकार केवल अपनी वाहवाही बटोरने में लगी है। उन्होंने कहा कि पक्की नौकरी लगाना तो दूर, हरियाणा में भाजपा सरकार पक्की नौकरियों को कच्चे में बदल रही है। अग्निपथ योजना और अन्य योजनाओं ने हरियाणा के हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। हमारे 15 सवालों ने बीजेपी सरकार की बोलती बंद कर दी है, क्योंकि उसके पास इन सवालों का जवाब नहीं है।
उन्होंने प्रदेश में  बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। बीजेपी सरकार ने बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया। सरपंचों, कर्मचारियों, अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले युवाओं को, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर पर लाठीचार्ज किया। देश के किसान के साथ अन्याय किया। किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान चली गई, लेकिन सरकार ने सहानुभूति के दो शब्द भी नहीं कहे। पिछले लंबे समय से किसान सड़कों पर बैठे हैं लेकिन सरकार बोलने को तैयार नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को आधे में लाकर खड़ा कर दिया। अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 साल में केवल पोर्टल बनाने का काम किया है और जनता को लाइनों में लगाया है जनता इन बातों को कभी भूलने वाली नहीं है। मौके पर राहुल जफर सैफ अली समीर आशु कासिम विजय सैनी इमरान जोशाद रवीश नरेश आदि मौजूद थे।