(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में मतदान खत्म होने के पश्चात आज अगले दिन चुनाव प्रचार में लगे भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवररपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व मेयर मदन चौहान, मुदित बंसल, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, अंकित शर्मा, डाक्टर सतपाल बहमनी, साहिल बहमनी,रजत आदि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण ने अपने अपने रूटीन की दिनचर्या फिर से शुरू की ।
क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का जोश और उत्साह भाजपा की जीत की गारंटी दे रहा है – भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सुबह उठकर पहले की तरह सुबह की सैर की उसके बाद योग किया फिर रोजमर्रा के कार्यो से निर्वृत होने के पश्चात पूजा अर्चना की व उसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन का उनके यहां आना जाना शुरू हो गया , मिलने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दे रहे थे।
मतदान के पश्चात भाजपा की जीत का दावा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया की जिला यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा में भाजपा की प्रचंड लहर है ,नगर निगम यमुनानगर में मेयर पद सहित सभी पार्षद पदों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत तय है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी का जिला यमुनानगर के नगर निगम चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी क्षेत्र में हुए मतदान के लिए आमजन का धन्यवाद करते हुए कहा कि जगाधरी शहर की जनता कांग्रेस को इन चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी।
पूरे हरियाणा में भाजपा की प्रचंड लहर है। बड़े मैंडेट के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनना तय है : राजेश सपरा
कांग्रेस पार्टी में समय भगदड़ मची हुई है ।विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं व अपने परिवार के साथ समय बिताया व कहा कि भाजपा के चुनाव में भाजपा संगठन ने दिन-रात रखकर पूरी मेहनत के साथ कार्य किया है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है ।मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही है,
भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहन ने आज अपनी जीत का मजबूती से दावा करते हुए कहा कि यमुनानगर नगर निगम चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर निश्चित तौर पर विजय होगी ,मेयर चुनाव में विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी व सभी पार्षद पदों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे ।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में की गई दिन रात की मेहनत के लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व कहा कि मेयर बनते ही उनकी प्राथमिकता भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की रहेगी।
यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर