Yamunanagar News : चैलेंज देता हूं, कांग्रेस यमुनानगर में कोई काम पांच काम गिनवा कर दिखाए: कंवरपाल

0
136
I challenge anyone to list five things that Congress has done in Yamunanagar: Kanwar Pal
(Yamunanagar News) यमुनानगर। कांग्रेस द्वारा 15 जुलाई से हरियाणा मांगे हिसाब नाम से शुरू किए गए प्रदेशव्यापी अ​भियान पर प्रदेश के कृ​षि मंत्री कंवरपाल ने करारा तंज कसा है। मंत्री कंवरपाल ने कहा कांग्रेस के इस अ​भियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिसाब मांगने का हिसाब सबको है। कोई जो भी काम करता है उसका हिसाब सभी को है। भाजपा ने जो काम किया है उसका हिसाब हम देने को तैयार है। परंतु साथ ही कांग्रेस भी अपने उन 10 साल का हिसाब जनता को दे जिसने यमुनानगर समेत पूरे प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया। कांग्रेस जनता को यह बताए कि उन्होंने 10 साल में यमुनानगर में क्या काम किया।
कांग्रेस केवल उन पांच काम को ​ही गिनवा दे जो उन्होंने यमुनानगर में किए हैं। यदि वह पांच काम गिनवाते हैं तो हम 25 काम गिनवाएंगे। आज भी लोग उन दिनों को नहीं भूले हैं। यहां की सड़कों का क्या हाल था यह सभी ने देखा है। यदि किसी को ​​खिजराबाद जाना होता था तो लोग जगाधरी से पहले तेलीपुरा और फिर मांडखेडी होते हुए कच्चे रास्ते से ​खिजराबाद जाते थे। क्योंकि हाईवे तो चलने की हालत में था ही नहीं। लोगों के जूते ​​घिस गए लेकिन कांग्रेस ने जगाधरी से ​खिजराबाद जाने वाले हाईवे को नहीं बनाया। लोगों को टूटी सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केवल रोहतक का विकास किया। मंत्री कंवरपाल ने कांग्रेस को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस किसी मंच पर आए। वहां हम भी आएंगे और कांग्रेस भी आए। कांग्रेस का कोई भी नेता आकर अपनी बात रख सकता है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में जहां भी गए भाजपा जवाब देने को तैयार है।