Yamunanagar News : जगाधरी विधानसभा के वार्ड नंबर 6 व गांव फेरूवाला से सैंकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल : कंवरपाल गुर्जर 

0
56
Hundreds of people from village Feruwala joined BJP: Kanwarpal Gurjar
(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र जगाधरी विधानसभा में लगातार करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्हीं विकास कार्यों से प्रभावित होकर जगाधरी शहर के वार्ड नंबर 6 से आरती व अंजू अपनी सारी महिला टीम के साथ व गांव फेरूवाला से गुरजीत सिंह,जितेंदर,रामनाथ ,सन्नी,नरेश कुमार पाल,सरवन लाल मोहित कश्यप,गौरव,मोहन,श्याम, नरेंद्र, रामकुमार, फूलचंद आदि दर्जनों लोगों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इन सैंकड़ों महिलाओ व पुरूषों के भाजपा में शामिल होने से जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ओर ज्यादा मजबूत होगी, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले गरीब परिवारों को 500 रुपये में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की है।
उससे हरियाणा के लगभग 46 लाख परिवारों को फायदा पहुंचेगा,मुख्यमंत्री सैनी ने अनुबंधित लगभग 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलना भाजपा सरकार का अहम कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस फैसले से लाखों परिवारों को खुशी है।कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि किसानों को जल्दी ही नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे, ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा किसानों से नहीं लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,मंडल महामंत्री अंकित गोयल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू,छछरौली एससी मोर्चा  मंडल अध्यक्ष संजीव फेरूवाला, रिंकू फेरूवाला,सुनील तेलीपुरा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी, अंकुश गोयल,आरती, अंजू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।