Yamunanagar News : 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा :अरोड़ा

0
4
-Haryana became the first state in the country to buy 24 crops at MSP
कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा।
  • दो लाख युवाओं को मिलेगी पक्की नौकरी, महिलाओं को घर बैठे प्रतिमाह मिलेंगे 2100 रुपये : घनश्याम दास अरोड़ा
  • दर्जनों गांवों व कॉलोनियों में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने किया जनसंपर्क व जनसभाए

(Yamunanagar News) यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर दो लाख युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दो लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने के अलावा पांच लाख युवाओं के लिए रोजगार के अन्य अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे। चिरायु आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

24 फसलों की एमएसपी के आधार पर खरीद की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी अरोड़ा मंगलवार को घोड़ो पीपली, बलाचौर, भोगपुर, कनालसी, फतेहगढ़, औद्योगिक क्षेत्र, ग्रीन पार्क, गधौली, हरबंसपुरा, पुराना हमीदा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुग्गल पार्क, कीर्ति नगर, वार्ड 15, सीता राम मंदिर, विश्वकर्मा मोहल्ला, बूड़िया समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क को लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना है। घर बैठे लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। गांव को लाल डोर मुक्त बनाकर मकान मालिक को उनका हक दिया गया। हर जिले को नेशनल हाईवे से जोड़ा गया। भाजपा सरकार के राज में हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश के हर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए।

सड़कों की दशा बदली है। नेशनल हाईवे, ओवरब्रिज, अंडरपास बनाए गए। भारत को विकसित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास किया। सरकार बनने पर भविष्य में भी प्रदेश में हर जिले में बिना भेदभाव विकास किया जाएगा। जनहित को ध्यान में रखकर सरकारी योजनाएं बनाई जाएगी। भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में देश व प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए।

भारत के विकसित होने तक यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सरकार बनने पर भाजपा ने जो अपने संकल्प पत्र में जो संकल्प लिए है, सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने यमुनानगर की हर कॉलोनी और हर गांव में बिना भेदभाव जनहित को लेकर विकास किया। पक्की गलियां, नालियां बनाने के अलावा हर मूलभूत सुविधा देने का काम किया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जो कार्य बाकी है, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां हर व्यक्ति का सम्मान है।

जबकि कांग्रेस व इनेलो जनता को झूठ बोलकर वोट हथियाने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग का हक छीना है, उनका आरक्षण खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस को उसके मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने देगी, आम जनता के सहयोग समर्थन आशीर्वाद से यमुनानगर व प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : जिला के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी राजनीतिक गतिविधियों से रहें दूर : मनदीप कौर