Yamunanagar News : पीर बुद्धू शाह के शहीदी दिवस पर हुआ गुरमत समागम

0
69
पीर बुद्धू शाह के शहीदी दिवस पर हुआ गुरमत समागम
पीर बुद्धू शाह के शहीदी दिवस पर हुआ गुरमत समागम

(Yamunanagar News) साढौरा। गुरु गोबिंद सिंह जी के परम सेवक बाबा पीर बुद्धू शाह जी की शहादत को समर्पित एक विशाल गुरमत समागम शनिवार को नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। इसका आयोजन पीर बुद्धू शाह प्रोडक्शंस एंड फिल्म्स और इलाके की समूह संगत के सहयोग से किया गया। इस दौरान इंटरनेशनल ढाढी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लांडरां, भाई तनवीत सिंह चंडीगढ़, कथावाचक भाई सुखदेव सिंह डल्ला, वॉयस ऑफ पंजाब मोहम्मद इरशाद, भाई मनी सिंह पिहोवा तथा भाई मन्ना सिंह ने संगतों को गुरुबाणी से निहाल किया।

प्रचारकों ने पीर बुद्धू शाह जी के जीवन व शहादत बारे बताया

हजारों की संख्या में सिख संगत दूर-दूर से श्रद्धा से पीर बुद्धू शाह जी को सजदा एवं गुरमत विचार सुनने पहुंचे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा जोरावर सिंह – बाबा फतेह सिंह खालसा दल, साढ़ौरा की पूरी टीम, विनर सिंह व वीरेंद्र सिंह घुम्मण ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर संगत के लिए चाय पकोड़े व गुरु के लंगर के साथ साथ मुफ्त गुरमत लिटरेचर भी बांटा गया। इस मौके पर नवतेज सिंह बैंस, गुरविन्द्र सिंह चीमा, जरनैल सिंह मिर्जापुर, गोबिंद सिंह भाटिया, इकबाल सिंह भाटिया व परमिन्द्र सिंह भाटिया भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र धाम के चप्पे-चप्पे पर विराजमान है ऐतिहासिक, पौराणिक तीर्थ:ज्ञानानंद

यह भी पढ़ें: 1.5 Ton Best AC बेहतरीन छूट, और बिजली की बचत भी, अभी खरीदें