Yamunanagar news : प्रदेश की अनाजमंडियो में धान की सरकारी खरीद हुई शुरू

0
4
Government purchase of paddy
अनाजमंडी रादौर में धान की खरीद करते हैफड के कर्मचारी।

(Yamunanagar news) रादौर। प्रशासन की ओर से शुक्रवार 27 सितंबर से प्रदेश की अनाजमंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू की गई। अनाजमंडी रादौर मेें भी पहले दिन खरीद एजैंसी हैफड की ओर से 800 क्विंटल धान की खरीद शुरू की गई। धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। वहीं प्रशासन की ओर से भी अनाजमंडियों में धान की खरीद को लेकर कार्य शुरू किया गया।

मार्केट कमेटी सचिव अमित कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर धान की खरीद का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। शहर की मंडी में हैफड की ओर से मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को धान की खरीद की जायेगी। वहीं खरीद एजैंसी वेयर हाउस की ओर से सोमवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को खरीद की जायेगी।

आदेश के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान की खरीद की जायेगी। नियमानुसार मंडी में धान की खरीद की जायेगी। मंडी में किसानों के पीने के पानी के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। वहीं साफ सफाई व शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। अनाजमंडी मेंं रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी दुरूस्त की गई है।

अनाजमंडी जठलाना व गुमथला में खरीद शनिवार से शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि फसल बिकने के 72 घंटे के बाद पेमेंट किसान के खाते में आ जायेगी।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर