Yamunanagar News : ओलावृष्टि के कारण खराब हुई रबी की फसलों का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 20 मार्च 2025 तक करवाएं दर्ज : डीसी पार्थ गुप्ता

0
53
ओलावृष्टि के कारण खराब हुई रबी की फसलों का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 20 मार्च 2025 तक करवाएं दर्ज : डीसी पार्थ गुप्ता
ओलावृष्टि के कारण खराब हुई रबी की फसलों का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 20 मार्च 2025 तक करवाएं दर्ज : डीसी पार्थ गुप्ता

(Yamunanagar News) यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में जिन किसानों की ओलावृष्टि के कारण रबी की फसलों का जो नुकसान हुआ है उन किसानों को मुआवजा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया गया है उस पोर्टल पर किसान अपनी खराब फसल का ब्यौरा 20 मार्च 2025 तक दर्ज करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में जिन किसानों की ओलावृष्टि के कारण 28 फरवरी व 1 मार्च 2025 को रबी की फसलें नष्ट हुई है उसकी भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन भी किसानों की फसल भारी वर्षा व ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल खराब हुई है वह अपनी फसलों का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 20 मार्च 2025 तक दर्ज करवा दें। इसके बाद ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अत: जिन-जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई है वे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसलों का ब्यौरा जल्द से जल्द दर्ज करवाएं।

यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर