Yamunanagar News : भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा: कंवरपाल गुर्जर

0
17
Full respect will be given to BJP workers Kanwarpal Gurjar

(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल छछरौली के भाजपा पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा की विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात दिन परिश्रम किया है परिणाम चाहे हमारी आशाओं के अनुरूप नहीं आया फिर भी हमें गर्व है कि हमारे हर भाजपा कार्यकर्ता ने दिन दुगनी रात चुगौनी मेहनत करके पार्टी को बेहतरीन परिणाम देने की पूरी कोशिश की है,पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना चुनाव समझ कर लड़ा,

हमें हर गांव हर बूथ शहर की प्रत्येक कालोनी से वोट मिला है जिसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन चुकी है, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे

हरियाणा भाजपा सरकार के सहयोग से जिन भी विकास कार्यों की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी वह विकास कार्य भी करवाए जाएंगें। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी है, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता मेहनत करके पार्टी में किसी भी पद तक पहुंच सकता है, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने सदा साफ स्वच्छ राजनीति की है उन्होंने कभी भी द्वेष भावना से कोई भी राजनीतिक कार्य नहीं किया है, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास कार्य उन्होंने वर्ष 2014 से वर्ष 2024 तक करवाया है उतना विकास कार्य आज तक किसी भी विपक्षी विधायक ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में नहीं करवाया है,

जपा छछरौली मंडल की बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार सभी के साथ साझा किए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम सब चौधरी कंवरपाल गुर्जर के साथ थे ,साथ है व आगे भी साथ रहेंगे व भारतीय जनता पार्टी को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पहले से ओर अधिक मजबूत करेंगें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,मंडल महामंत्री शिवकुमार शर्मा,भाजपा नेता जगबीर खदरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,

जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप, ब्लाक समिति उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, कर्म सिंह नरवाल,गौरव गोयल, कुलदीप राणा,ओमप्रकाश आर्य,रमेश चाहडो,पलक अग्रवाल,कालाराम सलेमपुर,बाबूराम, रामजतन, संजीव फेरूवाला, रिंकू बिहाना, वेदप्रकाश शर्मा, जयचंद,मैहमा सिंह आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका में मासिक यज्ञ आयोजित