(Yamunanagar News) रादौर। शहर के ग्लोबल रिसर्च ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन फ्यूजन फेस्ट थीम पर किया गया। यह फेस्ट नए छात्रों के स्वागत और उन्हें संस्थान के वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर हरप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि कृृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेता नेपाल सिंह राणा, एसएमओ रादौर डॉक्टर विजय परमार, वीर सिंह, संस्थान वाइस चेयरपर्सन इंदु जिंदल इत्यादि उपस्थित हुए।

मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना द्वारा कार्यक्रम की मंगलमय शुरुआत हुई, जिसके बाद रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मनोरंजन का सिलसिला शुरू हुआ। फ्यूजन फेस्ट थीम में पारंपरिक और आधुनिक संस्कृति का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान समूह निदेशक डॉक्टर आरएस शर्मा, फार्मेसी प्रिंसीपल डॉ अश्विनी ढींगरा एवं शैक्षणिक निदेशक डॉक्टर लक्ष्य अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में डांस फ्यूजन, सोलो सिंगिंग, भांगड़ा, ग्रुप डांस, सोलो डांस, कॉलेज ड्रामा, स्किट, शायरी एवं मॉडलिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया। सभी छात्रों ने अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डॉ आरएस शर्मा ने छात्रों को जीवन की मुश्किलों से न घबराते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर संस्थान प्रिंसिपल डॉ अश्विनी कुमार ढींगरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी एवं सभी फ्रेशर्स को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने को प्रेरित किया। संस्थान समूह निदेशक डॉ आरएस शर्मा ने छात्रों को जीवन की मुश्किलों से न घबराते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। फ्रेशर्स की मॉडलिंग ने सबको हैरान कर दिया। संस्थान चेयरमैन सीए एसके जिंदल ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को एकजुट करने और उन्हें एक सकारात्मक माहौल में जीवन को समझने में मदद करते हैं। फ्यूजन फेस्ट थीम के तहत छात्रों ने विभिन्न नृत्य शैलियों, संगीत वाद्ययंत्रों और फैशन स्टाइल्स के माध्यम से दो संस्कृतियों के संगम को प्रस्तुत किया। प्रियंका एंड ग्रुप के फ्यूजन डांस, दिव्या एंड प्रिंसी, प्रतिभा एवं इति, रिद्धि ग्रुप के डांस ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कोमल, ज़सकीरत, रिया के सोलो डांस ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

विवेक एंड ग्रुप द्वारा राजनीति विषय पर स्किट परफॉर्म की गई। मोहम्मद सजऱ एवं अमित की सिंगिंग ने समां बांध दिया। जीआरआईएमटी से मिस फ्रेजर संध्या व मिस्टर फ्रेशर मोहम्मद सजऱ को चुना गया। जीआरआईपी से मिस फ्रेशर गुंजन व मिस्टर फ्रेशर एमडी अमन को चुन गया। मिस पर्सनालिटी कोमल एवं मिस्टर पर्सनेलिटी साहिल रहे। मिस ईव सिमरन और मिस्टर ईव सलमान खान को चुना गया। भाजपा नेता नेपाल राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज लाइफ बहुत ही सुनहरा समय है, जिसे सभी को पढ़ाई के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान को भी बढ़ाना चाहिए। अपने सपनों को पूरा करने का यही सही समय है। नेपाल राणा एवं अन्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ साथ उन्हें सैशे पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय पुंडीर, हंसराज कंबोज, डॉ. नेहा यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स

यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स