Yamunanagar News : विश्वकर्म मोहल्ला में पूर्व मेयर मदन चौहान ने सरकार की नीतियों का किया प्रचार

0
87
Former Mayor Madan Chauhan promoted government policies in Vishwakarma Mohalla
(Yamunanagar News) यमुनानगर। पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मेयर मदन चौहान ने विश्वकर्मा मोहल्ले में बैठक को संबोधित किया और भाजपा पार्टी का प्रचार प्रसार किया उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में केवल भाजपा सरकार ने ही विकास करने का काम किया है पिछले सरकार ने तो केवल भेदभाव की राजनीति की है। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मेयर मदन चौहान का लोगों ने जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार, तीसरी बार कमल खिलेगा :  मदन चौहान

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और हर कार्यकर्ता मैदान में तैनात है क्योंकि तीसरी बार फिर कमल प्रदेश में खेलने वाला है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास नहीं किया केवल भेदभाव किया है आज वह हिसाब मांगने के लिए आए हैं पहले अपने काम का हिसाब दे जनता के साथ भेदभाव क्यों किया गया, केवल एक क्षेत्र में विकास हुआ और यमुनानगर को अछूत क्यों रखा गया।  प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल के ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे जानकारी दी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है।भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है और हमारा संगठन एक मजबूत संगठन है।उन्होंने कहा की जनता के प्यार और समर्थन से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी की हमेशा यही सोच रही है कि कैसे भाजपा सरकार के कार्यों में बाधा पहुंचाई जाए और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को पूरा होने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के सिद्घांत पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया, जबकि कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अपने रिश्तेदारों व भाई-भतीजावाद व क्षेत्र के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाएं।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने की जो नीति अपनाई है, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने हमेशा युवाओं को रोजगार के मामलें में उस नीति में रूकावटें पैदा की। कांग्रेस की सोच है की युवाओं को मिल रहे रोजगार को कैसे रोका जाए।भाजपा सरकार ने 1 लाख 40हजार नौकरियां देने का काम किया। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 88 हजार भर्तियां की जिसमे से बड़ी संख्या में कोर्ट ने उन भर्तियों को निरस्त कर दिया। भाजपा सरकार ने पूरी निष्पक्षता के साथ अपने शासनकाल में प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाए हैं मोके पर पूर्व पार्षद प्रिंस शर्मा व अन्य साथी मौजूद रहें।