Yamunanagar News : पूर्व पार्षद व इनेलो नेता ने थामा आप का दामन : सुशील गुप्ता

0
89
Former councillor and INLD leader joined AAP: Sushil Gupta
(Yamunanagar News) यमुनानगर। जिला यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से जगाधरी विधानसभा में एक जॉइनिंग कार्यक्रम रखा गया। जिसमे राम आसरा भारद्वाज पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 7 जो कि पूर्वांचल समाज के नेता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के  नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने हरियाणा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई पांच गारंटी  से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। जगाधरी से राम आसरा भारद्वाज  के साथ सैकड़ो साथियों ने डॉक्टर सुशील गुप्ता  के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश के सह सचिव रघुबीर सिंह छिन्दा की अध्यक्षता में हुआ।
 उन्होंने कहा की हरियाणा प्रदेश के अंदर अगर पूर्वांचल समाज को कोई राजनीति में प्रबल स्थान दे सकता है तो वह आम आदमी पार्टी ही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें पूरा मान सम्मान देने के लिए कहा।
सुशील गुप्ता ने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि हिसार में साधारण परिवार में रहने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल ने अच्छे काम किए। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा मिलती है। मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत अरविंद केजरीवाल ने की। आज तक किसी भी दूसरी पार्टी ने ऐसे काम नहीं किए। यह काम केवल एक ही व्यक्ति कर सकता है और वो है सिर्फ अरविंद केजरीवाल। नरेंद्र मोदी केजरीवाल से जलते हैं। मोदी से यह सब काम नहीं होते। हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन यह सब काम उनसे नहीं हो पाए। हरियाणा के बेटे, हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोग बेरोजगार हैं। किसान परेशान है। मौके पर सुशील जैन, लक्ष्मण विनायक, ललित त्यागी, चिराग सिंगल, राहुल, गगनदीप सिंह, शिव कुमार शास्त्री, रूपेश कुमार, कुलविंदर राणा और दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।