Yamunanagar News : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बिलासपुर में गरजे विपक्ष पर 

0
4
Former cabinet minister Suresh Rana
(Yamunanagar News) यमुनानगर। साढौरा विधानसभा के कस्बा बिलासपुर में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने शिरकत की। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने साडोरा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बलवंत सिंह को विजय बनाने की अपील की और कहा कि कांग्रेस की तो वही हालत हैं, जैसी कहावत है कि पल्ले नहीं दाने कांग्रेस चली भुनाने।

कांग्रेस ने देश को हमेशा जोड़ने के बजाए तोड़ने की राजनीति की : सुरेश राणा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को बहकाने का काम कर रही है, हरियाणा का इतिहास रहा है जिसकी केंद्र में सरकार होती है उसी की राज्य में सरकार बनती है। तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार रही है, इससे कांग्रेस में हताशा है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक साथ विकास की चिंता सिर्फ पीएम मोदी ने की है : सुरेश राणा

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कांग्रेस ने विभाजन की राजनीति की कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। क्षेत्रवाद और भाषावाद यही कांग्रेस की परम्परा रही है। उन्होंने देश को हमेशा जोड़ने के बजाए तोड़ने की राजनीति की है। पीएम मोदी पूरे देश को समग्र दृष्टि से देखते हैं। आज कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक एक साथ विकास की चिंता सिर्फ पीएम मोदी ने की है। कांग्रेस की सोच हमेशा से विभाजन कारी रही है। राहुल गांधी को अगर पोल खोलना है तो संसद भवन में कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोलें। राहुल गांधी को टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले पर बोलना चाहिए। उनको कोल घोटाले पर बोलना चाहिए।
थोड़ा साहस तो जुटाएं ताकि लोगों को पता चले कि उनके द्वारा देश के साथ क्या-क्या अपराध किए गए हैं। अमेरिका जाकर राहुल गांधी भारत की आलोचना करते हैं। ऐसे व्यक्ति से देश के हित में उम्मीद नहीं की जा सकती है। मौके पर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष विपिन सिंगल, महिपाल संधाय, हितेश चौधरी, हरीश गुर्जर, कुलवंत, विशाल, पुनीत बिंदल,
अंकित गोयल, विपुल चुघ, अर्जुन बिंद्रा, शुभम संध्या, बलविंदर संधू, नीरज गुर्जर, रजत गुर्जर, विष्णु, गंभीर, राहुल राणा, गुरविंदर, पंकज चुघ व तरसेम ठसका मौजूद रहे।