Yamunanagar News : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

0
66
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

(Yamunanagar News) जगाधरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अपना बूथ मजबूत करना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवघर, सैनी माजरा ,बेगमपुर , इस्माईलपुर ,मनभरवाला, दडवा, बल्रेवाला ,छोटा भूड़ ,कोहलीवाला, मांडेवाला, भूड़ कलां,डेकड़ी वाला, नैनोवाली, सपोलियो,ताजेवाला कलेसर आदि में पहुंचकर लोगों से जनसंवाद किया।

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी 

लोगों से जन संवाद के दौरान मिलने के दौरान लोगों का उन्हें अपार आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त हो रहा है इसके लिए वह लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वह प्रतिदिन 15 गांव में पहुंचकर लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बराबर की जिम्मेवारी है। चुनावों के समय अपना बूथ मजबूत करना केवल बूथ प्रमुख या शक्ति केंद्र प्रमुख का ही कार्य नहीं होता बल्कि उस क्षेत्र में कार्यरत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव होता है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार को व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली लगातार भाजपा संगठन को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख सचिन पोसवाल,ओमकार, कंवरसिंह, प्रीतम, सरपंच राजन बल्लेवाला, सोनू गुर्जर मांडेवाला,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, अमित कोहली वाला,यशपाल सरपंच ,अमित चौधरी,आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …