Yamunanagar News : दस साल भाजपा ने जनता को पोर्टल में उलझाकर रखा : विशाल सैनी

0
70
For ten years BJP kept the public entangled in the portal: Vishal Saini
प्रदेश महासचिव विशाल सैनी डोर टू डोर अभियान चलाते हुए।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। कांग्रेस के यूथ प्रदेश महासचिव विशाल सैनी ने रादौर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनता ने विशाल सैनी को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे है। प्रदेश महासचिव विशाल सैनी ने बताया कि भाजपा को 2014 में सत्ता मिली थी तब प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन था, मजबूत कानून व्यवस्था थी, लेकिन अब बेटियां सुरक्षित नहीं, व्यापारी वर्ग घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। महंगाई से आमजन को घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। परेशान जनता कांग्रेस के शासन की तुलना करके भाजपा सरकार ने बीते 10 साल का हिसाब मांग रही है क्योंकि हरियाणा की जनता हिसाब लेने और हिसाब बराबर करने में चूकती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में केवल पोर्टल बनाए हैं जिनमें प्रदेश की जनता को कभी राशन लेने, कभी फसल पंजीकरण, कभी टोकन लेने, कभी आधार कार्ड बनवाने व अन्य सुविधाओं के लिए लाइनों में खड़ा किया जा रहा है।
कभी पोर्टल ओपन नहीं होते, कभी साइट खुलती नहीं और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। पूरे देश में हरियाणा के खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल जीते हैं, बावजूद युवाओं को सम्मान नहीं मिलता। उल्टा महिला खिलाडिय़ों को जंतर मंतर पर घसीटा गया। उन पर लाठियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि यह हालत उस समय के हैं, जब 10 साल में भाजपा का राज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज् में हमेशा ही जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा, इसलिए जनता कांग्रेस के साथ जुड़े और एक मजबूत सरकार बनाएं। मौके पर कर्म सिंह नाचरोन, गुलज़ार भगुमाजरा, अर्ज़ुन गुज्जर, अश्वनी गुज्जर, मांगेराम कंड्रोली, जितेन्द्र मेहता, संग्राम राणा, केतन शर्मा, काला छप्पर, विशाल पोटली, रूपचंद आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Gurugram News : महिला उत्पीडऩ की जनसुनवाई के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची गुरुग्राम

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : बालकुंज में बच्चों संग मनाया तीज त्यौहार

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : दिवांशी कांबोज बनी कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओवर ऑल टॉपर