Yamunanagar News : बाप-बेटे छल-कपट की राजनीति से सत्ता हथियाना चाहते हैं : पंडित मोहन लाल कौशिक

0
75
Father and son want to grab power through deceitful politics: Pandit Mohan Lal
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की कुटिलता को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है, कांग्रेस सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। मोहन लाल बड़ौली बुधवार को यमुनानगर- जगाधरी में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया तथा जिंदाबाद के नारे लगाए।

भाजपा ने गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ने का अवसर दिया : मोहन लाल कौशिक

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन से गदगद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वागत आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का स्वागत है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा में विश्वास है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस से झूठ और भ्रम फैलाने का हिसाब-किताब लेगी। उन्होंने कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

जगाधरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का किया जोरदार अभिनंदन और स्वागत

भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली  ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर गरीबों को बीमारी में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है। भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे।

भाजपा में ही बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है कार्यकर्ता : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है जिसका मोहन लाल बडौली जीवंत उदाहरण हैं।  जबकि कांग्रेस में एक परिवार के लोग ही उच्च पद पर बैठते हैं और परिवार से बाहर कांग्रेस जा नहीं सकती। कृषि मंत्री ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ौली के रूप में एक हीरे का चयन किया है।

यमुनानगर की चारों विधानसभाओं में खिलेगा कमल : विधायक

यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री बडौली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव  में मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हरियाणा में कमल खिलेगा।   उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली को विश्वास दिलाया की जिला यमुनानगर की सभी चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

नायब सरकार सराहनीय कार्य कर रही है : बेदी

पूर्व मंत्री प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है।  केन्द्रीय नेतृत्व व हरियाणा प्रदेश संगठन के द्वारा जो भी कार्य की जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दी जाती है उसे कार्यकर्ता ईमानदारी से पूरा करते हैं।  उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। अनूसूचित जाति वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा भाजपा सरकार बहुत सी योजनाएं चलाई हुई है, अनूसूचित जाति वर्ग को भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के नेतृत्व, मार्गदर्शन व अनुभव का सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली की जोड़ी जुगलबंदी से जिला की जगाधरी, यमुनानगर, रादौर, सढौरा विधानसभा सीटों पर भाजपा चुनावों में विजय पताका लहराएंगी। इस दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, चेयरमैन रमेशचंद ठसका, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाता राम, भाजपा नेता देवेंद्र चावला, कुसुम शेरवाल, विपुल गर्ग, कल्याण सिंह, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल,पुनम अग्रवाल,विभोर पहुजा, शुभम राणा, सुनिता शर्मा, पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल सैनी, चेयरमैन राजकुमार, उपाध्यक्ष सुभाष पोली,सुरेंद्र शर्मा, प्रियंक शर्मा, दीपक शर्मा, अंकित गोयल, रामपाल सिंह,सुमन चौधरी, हैप्पी खेडी,रानी कालड़ा ,गौरव गोयल, संजीव सैनी,दीपक शर्मा एडवोकेट,अमित चौहान,विनीत पोसवाल, शक्ति जैलदार आदि हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।