Yamunanagar News : विधानसभा चुनाव में तानाशाही, किसान विरोधी सरकार को अपनी वोट की ताकत दिखाएं किसान, सरकार पर पलटी वाला हल चलाए : राकेश टिकैत

0
198
Farmers should show the power of their vote to the anti-farmer government: Rakesh Tikait
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देर रात रुड़की-पंचकूला हाईवे पर करेड़ा खुर्द के पास अरविंन कांबोज और यादविंदर कांबोज जिला उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पहुंचे, उनके साथ जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर भी मौजूद थे। राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में किसान सोच समझ कर वोट डालकर इस तानाशाही किसान विरोधी सरकार को अपनी ताकत दिखाएं। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार से बदला लेने का समय आ गया है। पिछले 13 महीने का आंदोलन और 750 किसानों की शहादत किसान भुले नहीं है। इस सरकार ने किसानों पर डंडे, लाठियां चलवाई और झूठे मुकदमे बनाएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सरकार किसानों के साथ वायदा खिलाफी करेगी तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगे। आज देश का किसान सरकार की गलत नीतियों से बर्बाद हो गया है। राकेश टिकैत ने किसानों को अपने संगठन में लगातार विस्तार और संगठन को मजबूत करने के बारे में भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन पूरे देश में आराजनीतिक है।और किसानों के हर मुद्दे को लेकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री लगातार झूठी घोषणाएं कर रहा है। उन फसलों पर भी एमएसपी की बात कर रहा है जो हरियाणा में नहीं होती।उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसान हितेषी है तो पूर्ण रूप से एमएसपी खरीद गारंटी का कानून लागु करे। और जो वायदे आंदोलन के दौरान किए थे।उनको पूरा करें अबकी बार चुनाव मे हरियाणा का किसान पलटे वाला हल चलाएगा। उस हल के बारे  में सभी किसान समझ जाएंगे वह कौन सा हल है.किसान ऐसा हल चलाने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में भी सरकार ने किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों को सरकार हल्के में ना ले.. किसान पलटी मारना जानता है। देश में जल्दी ही बड़े आंदोलन होने जा रहा है  वे किसानों के ट्रैक्टर भी यही है और वह सभी किसान आंदोलन के लिए तैयार है।
कंगना रनौत के बयान कि उन्होंने कडी निंदा की और कहा पहले भी इसने आंदोलन मे बैठी महिला किसानों के बारे में अनाप-शनाप  कहा था और हमारी जो फौजी बेटी ने इसको प्रसाद दिया था। वह थोड़ा कम रहा। इसको और भी प्रसाद  की जरूरत है। कही ना कही इसे जरूर मिलेगा और भाजपा सरकार  इसका लगाम लगाए और चुनाव में भी किसान हर किस्म का प्रसाद देने के लिए तैयार बैठा है। मौके पर भूपेंद्र सिंह लाडी प्रदेश महासचिव, यादविंदर कंबोज जयपुर जिला उपाध्यक्ष, पवन गोयल दामला, पुष्पेंद्र जैलदार शामिल थे।