(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई हैं। हरियाणा देश का प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसले एमएसपी पर खरीद की जा रही है, इसके साथ-साथ बीज खाद कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा किसानों को अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है ताकि किसान को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनकी सोच हमेशा किसान हित की रही है, क्योंकि वह स्वयं भी किसान परिवार से जुड़े हुए हैं और किसानों की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं ।
रादौर अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरसों की फसल की खरीद जल्द से जल्द करवाने की मांग उनके समक्ष रखी : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि रादौर अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरसों की फसल की खरीद जल्द से जल्द करवाने की मांग उनके समक्ष रखी। उन्होंने आढ़तियों की इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसान बहुत ही मेहनत के साथ सरसों की फसल को तैयार करता है और सरसों की फसल को यदि समय पर खरीद नहीं किया गया तो किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आढ़तियों की इस मांग को जायज समझते हुए तुरंत सरसों की फसल को 15 मार्च से अनाज मंडी में खरीद करने के आदेश जारी कर दिए।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं और सरकार का प्रयास है कि जनहित की योजनाओं का लाभ किसान के साथ-साथ हर वर्ग को मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से सबसे आगे है और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के चौहुमुखी विकास करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर विकासात्मक योजनाएं बनाई गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। किसान और आढ़ती का गहरा संबंध है। किसानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के माध्यम से किसानों के खातों में भेजे जाते हैं।\
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge आएगा बेहतरीन लुक्स के साथ , देखें फीचर्स
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max देखें नया डिज़ाइन और संभावित फीचर्स