Yamunanagar news : एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

0
145
Essay writing competition organized in MDVM Public School Hafizpur
एमडीवीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

(Yamunanagar news ) रादौर। एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में मंगलवार को टाटा बिल्डिंग इंडिया की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल में सर्वे करने आई टीम ने बच्चों से भारत को स्मार्ट भारत बनाने में युवाओं के योगदान के बारे में बातचीत की। बच्चों ने निबंध लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये। कक्षा छठी से 8वीं तक के बच्चों में प्राप्ति प्रथम, वंश कांबोज दूसरे व खुशबु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

कक्षा नौवी से 12वी तक के बच्चों में वैदिक गुलाटी प्रथम, रमनीत कौर दूसरे व सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है। जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल कांबोज, सोनाली कांबोज, प्रिंसिपल अंजू गुलाटी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Noida News : विक्की कौशल के साथ हुस्न तेरा तौबा तौबा गाने पर खूब झूमे दर्शक

 यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : 2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

 यह भी पढ़ें: Yamunnagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी में 84 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ