Yamunanagar News : सभी विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार समाधान करने में असफल – रमन त्यागी

0
81
Employees on strike government fails to resolve the issue: Raman Tyagi
धरने पर समर्थन देने पहुुंचे पूर्व मंत्री अकरम खान व वरिष्ठ नेता रमन त्यागी।
(Yamunanagar News) यमुनानगर। पिछले चार दिनों से पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जिसमें 18000 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर बैठे एनएचएम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने नारेबाजी की। सरकार का कोई अधिकारी पदाधिकारी इन कर्मचारियों की समस्या जानने नहीं पहुंचा। इस बीच यमुनानगर सिविल अस्पताल में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अकरम खान पूर्व मंत्री व यमुनानगर से पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन त्यागी कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं  पूछी। अकरम खान व रमन त्यागी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाली कांग्रेस सरकार में पहली कलम से उनके कार्य पूरे कराए जाएंगे। कर्मचारियों की पहली मांग सातवां पे कमीशन है और दूसरी रेगुलर की है।

कांग्रेस सरकार आने पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा

दोनों नेताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाली सरकार में आप सबको पहली कलम से पक्का किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन प्रधान अमित गुर्जर, एएनएम प्रधान अंजना बोबेश पंजेटा, सुनील शर्मा, गौरव शमा आदि मौजूद थे। रमन त्यागी ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी हडताल पर है, जिससे साफ जाहिर होता है कि आम जनता के साथ साथ विभागों के कर्मचारी भी सरकार से नाखूश है।