Yamunanagar News : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में दशहरे का पर्व मनाया गया

0
52
Dussehra festival was celebrated in Globe Heritage International School
ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व स्टाफ सदस्य

(Yamunanagar News) रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में शुक्रवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित दशहरा पर्व में स्कूल के बच्चों ने रामायण के पात्र बनकर रामायण के कुछ दृश्यों का मंचन भी किया।

जिसमें विशेष रूप से राम, लक्ष्मण व हनुमान का रावण के साथ युद्ध भी दिखाया। स्कूल के बच्चों ने रामायण के दृश्यों का अत्यंत आनंद उठाया और अंत में राम द्वारा रावण का अग्निबाण से वध किया गया। जिसे देखकर सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने उत्साह में तालियां बजायी। स्कूल की प्रधानाचार्या रीतू सिंगला द्वारा अग्निबाण राम बने हुए बच्चे को पकाया गया व राम द्वारा रावण के पुतले का दहन भी किया गया।

स्कूल की प्रधानाचार्या रीतू सिंगला ने दशहरा पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह पर्व हमें एक सबक सीखाने वाला पर्व है। जो यह सन्देश देता है कि यदि इस समाज में कोई बुरी नियत रखता है और विशेष रूप से नारी के अस्तित्व पर ऊँगली उठाता है तो वो केवल एक बार नहीं बल्कि बार बार सजा का अधिकारी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें प्रभु राम के चरित्र से बहुत कुछ सीख कर न केवल अपने आचरण को सही रखना है, बल्कि अपने आस पास होने वाली गलत चीजों को भी सहन न करते हुए उनके खिलाफ ऊँगली उठाना हमारा परम कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी लाने के हैरतंगेज दृश्य ने उपस्तिथि को किया रोमांचित