Yamunanagar News : डॉ. ऋषिपाल सैनी व महामंत्री अमित कांबोज बुबका के नेतृत्व मेंं गांव दामला के प्रसिद्ध किसान धर्मबीर कांबोज पहुंचे

0
108
Dr. Rishipal Saini and General Secretary Amit Kamboj reached village Damla
अपने आविष्कार के बारे में जानकारी देते किसान वैज्ञानिक धर्मबीर कांबोज।

(Yamunanagar News) रादौर। 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से सम्मान पा चुके गांव दामला के प्रसिद्ध किसान धर्मबीर कांबोज से समृद्ध खेती की जानकारी प्राप्त करने के लिए रविवार को भाजपा नेता डॉ. ऋषिपाल सैनी व महामंत्री अमित कांबोज बुबका के नेतृत्व मेंं युवा पहुंचे। इस दौरान किसान धर्मबीर कांबोज ने अपने द्वारा निर्मित की गई मशीनों की जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मबीर कांबोज ने बताया कि उन्होंने जीवन में पूरी मेहनत व लग्न से किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए नई नई मशीनों का आविष्कार किया। जिससे प्रभावित होकर 2012 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने फार्मर साइंटिस्ट के अवार्ड से उनको सम्मानित किया था। तब से उनको किसान वैज्ञानिक के नाम से जाना जाने लगा। भाजपा नेता अमित कांबोज बुबका ने बताया कि किसान वैज्ञानिक धर्मबीर कांबोज ने अपने आविष्कारों के माध्यम से सिर्फ बिरादरी का नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि उन्होंने देश व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। कांबोज बिरादरी के लिए यह गर्व की बात है कि धर्मबीर कांबोज को किसान वैज्ञानिक के सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि उनके आविष्कारों ने किसानों को आ रही समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया है। इस अवसर पर डॉ. ऋषिपाल सैनी, महामंत्री अमित कांबोज, महामंत्री सतीश सैनी, अवनीश गुर्जर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Rewari News : विधानसभा चुनाव : मॉनिटरिंग टीम एक्टिव मोड में करें कार्य : डीसी