Yamunanagar News : आदर्श पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
93
Dozens of people joined Congress under the leadership of Adarsh ​​Pal Singh
आदर्श पाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर मैटल इंडस्ट्री को स्पेशल पैकेज दिलवाकर पुन: स्थापित करवाया जाएगा।
(Yamunanagar News) छछरौली। मैटल व प्लाईवुड इंडस्ट्री के नाम जगाधरी ने देश भर में अलग पहचान बनाई है। यहां  बनने वाली प्लाई व बर्तन देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी जाता है। मौजूदा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा गाज  जगाधरी में लगे उद्योग धंधों पर गिरी है। कांग्रेस की सरकार आने पर मेटल व प्लाइवुड इंडस्ट्री को नए आयाम दिए जाएंगे।

मैटल व प्लाईवुड इंडस्ट्री से है जगाधरी की पहचान : आदर्श पाल

बंद पड़ी सभी इंडस्ट्री को तुरंत चलवा दिया जाएगा ताकि इस कारोबार से जुड़े लाखों लोग अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी आदर्श पाल ने अपने निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान शहर के सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जगाधरी के ठठियार समाज ने गुरमीत सिंह कोच के नेतृत्व में सोनू मदान,टिंकू सिंह, सन्नी सिंह, जगमोहन सिंह,आशीष कंबोज,रणजीत सिंह,जसवीर सिंह,गुरप्रीत सिंह,गुरजीत सिंह,हरविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह,कुलदीप कुमार,लक्की सिंह,जसविंदर सिंह,प्रिंस सिंह,नवजोत सिंह,डिंपल सिंह,परमजीत सिंह,जितेंद्र सिंह,करण सिंह,अमनदीप सिंह,विष्णु,त्रिलोक सिंह,मेहरबान सिंह,परविंदर सिंह,रविंद्र सिंह,परमजीत सिंह,जगजीत सिंह,अनमोल सिंह,इंद्रजीत सिंह आदि ने
आदर्श पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को आदर्श पाल ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर मैटल इंडस्ट्री को स्पेशल पैकेज दिलवाकर पुन: स्थापित करवाया जाएगा।