Yamunanagar News : फसल अवशेष न जलाएं नहीं तो लगेगा जुर्माना : डा. अशित सिंह

0
10
Do not burn crop residues or else you will be fined Dr. Ashit Singh

(Yamunanagar News) बिलासपुर। खंड कृषि अधिकारी डा. अशित सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान तथा नहीं जलाने से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यदि कोई किसान फसल अवशेष जलाता हुआ मिले तो उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष विशेषकर पराली को लेकर सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। फसल अवशेषों को नष्ट नहीं करते हुए किसानों को उनका समुचित प्रबंधन करना चाहिए, क्योंकि पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषण होता है वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। तकनीक के इस युग में अब फसल अवशेष परेशानी ना होकर कमाई का साधन बनता जा रहा हैं। बहुत से किसान व लोग अब फसलों के अवशेष से लाखों रुपए भी कमा रहे हैं।

सरकार भी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रति एकड़ एक हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दे रही है। इसके

लिए किसान वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कई योजनाएं चलाई और योजनाओं को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से फसल अवशेष प्रबंधन को बल मिला और आज कई लोग केवल फसल के अवशेषों से ही लाखों रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल कटाई के बाद फसल अवशेषों में कोई भी आगजनी की घटना ना करें।

सरकार किसानों को सीटू एक्स सीटू प्रबंधन के लिए एक हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान देती है। पराली जलाने की घटनाएं को देखते हुए कृषि विभाग ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां कोई भी व्यक्ति सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक सूचना दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : लाडवा के सम्पूर्ण विकास हेतु एकजुट होकर करेंगे कार्य: नवीन जिंदल

फोटो कैप्शन: जानकारी देते हुए खंड कृषि अधिकारी डा अशित सिंह।