(Yamunanagar News) यमुनानगर। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ के यमुनानगर के चंडीगढ़ मुख्यालय पर स्थानतरित होने पर आज प्रेस क्लब यमुनानगर के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान प्रभजीत सिंह (लक्की) ने बताया कि जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ की यमुनानगर में पोस्टिंग के दौरान उनका कार्य काफी सराहनीय रहा है और मीडिया के साथ उनके सम्बन्ध काफी मधुर रहे हैं। कुलदीप सिंह बांगड़ ने अपना कार्य पूरी मेहनत से कर्तव्यनिष्ठïा से सम्पन्न किया है। प्रेस क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब यमुनानगर के प्रधान प्रभजीत सिंह (लक्की), महासचिव हरीश कोहली, वरिष्ठ पत्रकार ओम पाहवा, सर्वजीत बावा, राकेश जौली, रविन्द्र चौहान, रामरत्न, संजीव चौहान, राजीव जौली सहित अन्य पत्रकार व छायाकार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के 21 नवंबर को यमुनानगर मे, तैयारियां जोरों पर : राजेश सपरा

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : डीसी ने महेंद्रगढ़ में सुनी 45 शिकायतें