Yamunanagar News : युवा महोत्सव में डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने कोरियोग्राफी की दी मार्मिक प्रस्तुति

0
132
DAV Girls College gave a touching presentation of choreography in Youth Festival

(Yamunanagar News) यमुनानगर। 47वें जोनल युवा महोत्सव में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मार्मिक कोरियोग्राफी देखकर सभी की आंखें नम हो गई। कॉलेज की छात्राओं ने स्लम एरिया के जीवन पर आधारित कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन जीएनजी कॉलेज में हुआ।

डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने कोरियोग्राफी, लूर डांस हरियाणवी, रिचुअल, माइम, पोप सांग हरियाणवी, क्लासिकल डांस सोलो, सोलो डांस, ऑन द स्पोट पेंटिंग,पोस्टर मेकिंग, रंगोली, फोक सांग हरियाणवी सोलो सहित अन्य विधाओं में भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने कहा कि युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डॉ नीता द्विवेदी व डॉ गुरशरन कौर ने को-ओडिनेटर की भूमिका अदा की।

स्लम एरिया की जिंदगी पर आधारित कोरियोग्राफी की प्रस्तुत

डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने युवा महोत्सव में कोरियोग्राफी के जरिए स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के जीवन का जीवंत चित्रण किया। कोरियोग्राफी में दिखाया गया कि आज भले ही 21वीं सदी में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है, लेकिन स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के जीवन यापन में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। वे दिनभर कूडा बीनकर अपना जीवन यापन करते है। कूडे में कई बार उन्हें नवजात शिशु भी मिल जाते हैं।

उसे भी वे अपनी टीम में शामिल कर लेते है। कूडा बीनते समय उन्हें कई बार खाने-पीने की चीजें भी मिल जाती है। जिसे खाकर वे बीमार पड जाते है और काल का ग्रास भी बन जाते है। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मार्मिक प्रस्तुति देखकर सभी की आंखें नम हो गई। वहीं लूर डांस के जरिए कॉलेज की छात्राओं ने हरियाणा के फोक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : प्रॉपर्टी आईडी व राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक