Yamunanagar News : करवा चौथ के त्योहार के अवसर पर मेन बाजार में महिलाओं की भीड

0
7
-Crowd of women in the main market on the occasion of Karva Chauth festival
रादौर में करवा चौथ पर मेहंदी लगवाती महिलाएं।

(Yamunanagar News) रादौर। रविवार को करवा चौथ के त्योहार के अवसर पर मेन बाजार में दुकानों पर महिलाओं की भीड देखी जा सकती है। दुकानदार भी महिलाओं के सजने संवरने के लिए अलग अलग वेरायटियां उपल्ब्ध करवाने में लगे हुए है।

बाजार में करवाचौथ के सामान जैसे छलनी, मटके, दिए, सिंगार का सामान, मेहंदी आदि से दुकाने सजने लगी है। करवा चौथ पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। दुकानदारों ने भी बाजार में महिलाओं को रिझाने के लिए अनेक प्रकार के सजावटी सामान दुकान के सामने रखे हुए है।

वहीं मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं साथ व पांव पर मेहंदी लगवा रही है। स्थानीय दुकानदारो ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। जिस कारण महिलाओं का खरीदारी करना शुरू हो गया है। महिलाएं बढ़ चढ़कर 16 श्रृंगार का सामान खरीद रही है। करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है। करवा चौथ के चार दिन बाद पुत्रों की दीर्घ आयु और समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Jind News : डाहौला में दरगाह पट्टी कालोनी के लोगों को सात महीने से पीने के पानी के लाले, लोगों ने जताया रोष