(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के साथ उनके जगाधरी स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच जिला यमुनानगर की अनेकों विकास परियोजनाओं एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे जनकल्याण के निर्णयों की दोनों नेताओं ने प्रशंसा की व कहा कि पूरे देश में हरियाणा सबसे तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, हरियाणा सरकार द्वारा लागू की जा रही बहुत सी योजनाओं को भारत देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों की रक्षा देश के लोगों को कर्तव्य- कुलपति

यह भी पढ़ें: Poco X6 Neo 5G पर 5000 की छूट, जानिए सभी ऑफर्स