Yamunanagar News : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस नेता ने किया गांवो का दौरा

0
48
Congress leader visited villages under Haryana Demands Hisaab campaign
रादौर में लोगों को संबोधित करते कांग्रेसी नेता प्रदीप बिंद्रा।
(Yamunanagar News)  रादौर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप बिंद्रा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत मंगलवार को गांव बकाना, बैंडी, खजूरी, झगुडी, नगला साधान, सांगडी, टोपरा कलां, बदनपुरी व इस्माइलपुर का दौरा किया। कांग्रेसी नेता प्रदीप बिंद्रा ने पार्टी की नीतियों व योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस अवसर पर प्रदीप बिंद्रा ने बताया कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर आनन फानन में घोषणाओं पर घोषणाएं कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। परंतु जनता भाजपा की झूठी घोषणाओं में आने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार से 10 वर्षो के दौरान करवाए गए विकास कार्यो को जानने के लिए हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा से 10 वर्षो का हिसाब मांग रहे है। प्रदेश में पिछले 10 वर्षो में भाजपा सरकार ने मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, सरपंचो ने अपने हक की आवाज बुलंद करने का काम किया है। परंतु उनको पुलिस से पिटवाया गया। प्रदेश में भाजपा राज में केवल भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध ही बढ़ा है।