Yamunanagar News : कांग्रेस नेता विशाल सैनी ने डोर टू डोर कांग्रेस की नीतियों का किया प्रचार प्रसार

0
60
Congress leader Vishal Saini propagated Congress policies door to door
रादौर में दुकानदार को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते महासचिव विशाल सैनी।  

(Yamunanagar News) रादौर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल सैनी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को डोर टू डोर जाकर रादौर में स्थानीय लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2014 में सत्ता मिली थी, तब प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन था। मजबूत कानून व्यवस्था थी। लेकिन अब बेटियां सुरक्षित नहीं है, व्यापारी वर्ग घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं, महंगाई से आमजन को घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। परेशान जनता कांग्रेस के शासन की तुलना करके भाजपा सरकार ने बीते 10 साल का हिसाब मांग रही है।

 

प्रदेश की जनता हिसाब लेने और हिसाब बराबर करने में चूकती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में केवल पोर्टल बनाए हैं। जिससे प्रदेश की जनता को कभी राशन लेने, कभी फसल पंजीकरण, कभी टोकन लेने, कभी आधार कार्ड बनवाने व अन्य सुविधाओं के लिए लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। कभी पोर्टल ओपन नहीं होते, कभी साइट नहीं खुलती और सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। पूरे देश में प्रदेश के खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल जीते हैं, इसके बावजूद युवाओं को सम्मान नहीं मिलता। उल्टा महिला खिलाडिय़ों को जंतर मंतर पर घसीटा गया, लाठियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि यह हालत उस समय के हैं, जब 10 साल में भाजपा का राज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हमेशा ही जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए जनता कांग्रेस के साथ जुड़े और एक मजबूत सरकार बनाएं।