Yamunanagar News : कांग्रेस नेता विक्रम सैनी ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों व योजनाओं से करवाया अवगत

0
120
Congress leader Vikram Saini visited the village
जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से भेंट करते जिला प्रधान विक्रम सैनी।
(Yamunanagar News) रादौर। कांग्रेस ओबीसी सेल के जिला प्रधान विक्रम सैनी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को गांव कांसापुर, दुधली, औरंगाबाद, पताशगढ़ में ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हिसाब लेने और हिसाब बराबर करने में चूकती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में केवल पोर्टल बनाए हैं।
जिससे प्रदेश की जनता को कभी राशन लेने, कभी फसल पंजीकरण, कभी टोकन लेने, कभी आधार कार्ड बनवाने व अन्य सुविधाओं के लिए लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। कभी पोर्टल ओपन नहीं होते, कभी साइट नहीं खुलती। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। पूरे देश में प्रदेश के खिलाड़ी सर्वाधिक मेडल जीते हैं, इसके बावजूद युवाओं को सम्मान नहीं मिलता। उल्टा महिला खिलाडिय़ों को जंतर मंतर पर घसीटा गया, लाठियां चलाई गई। कांग्रेस राज में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन था। मजबूत कानून व्यवस्था थी। लेकिन अब बेटियां सुरक्षित नहीं है, व्यापारी वर्ग घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं, महंगाई से आमजन को घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। परेशान जनता कांग्रेस के शासन की तुलना करके भाजपा सरकार ने बीते 10 साल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि यह हालत उस समय के हैं, जब 10 साल में भाजपा का राज है।

यह भी पढ़ें: Gurugram News : महिला उत्पीडऩ की जनसुनवाई के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची गुरुग्राम

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : बालकुंज में बच्चों संग मनाया तीज त्यौहार

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा को दी 3 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों की सौगात