Yamunanagar News : कांग्रेसी नेता नरसिंह पाल ने ली विधानसभा बूथ प्रमुखो की बैठक

0
173
Congress leader Narsingh Pal held a meeting of the Assembly booth chiefs
रादौर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेसी नेता नरसिंह पाल।  
(Yamunanagar News) रादौर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की गुरु रविदास धर्मशाला में रविवार को विधानसभा क्षेत्र विभिन्न गांव के बूथ प्रमुखों की बैठक ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह पाल ने बूथ प्रमुखों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि आप जैसे निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत लोकसभा चुनाव में भाजपा का अहंकार तोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों पर कामयाबी मिली है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।
उन्होंने बैठक में बूथ प्रमुखों का हौसला बढ़ाया और कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी धर्मो, जातियों एवं समुदायों के लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की रीड होती है और कोई भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बिना कामयाबी प्राप्त नहीं कर सकती। नरसिंह पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी हित के लिए अपनी पूरी ईमानदारी से कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की। जात-पात एवं धर्म से ऊपर उठकर सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के नारे के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढऩे का कार्य किया है। इसलिए सभी बूथ प्रमुख अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाए। विधानसभा क्षेत्र रादौर में आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अभी से अपने कार्य के साथ-साथ अपना जीत का दायित्व निभाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब अच्छी तरह से भाजपा की झूठी चल को समझ चुकी है। इसलिए भाजपा के कुशासन के बारे में लोगों को केवल जागरूक को करने की आवश्यकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपनी हर को देखते हुए भाजपा जनता के साथ झूठे वादे कर रही है और लोगों को गुमराह करके लोगों का वोट हासिल करना चाहती है। कांग्रेसी नेता नरसिंह पाल ने सभी बूथ प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि वे जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें। उन्होंने बूथ प्रमुखों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ प्रमुख एवं कार्य करता, बूथ जीता तो चुनाव जीता की नीति पर काम करते हुए आगे बढ़े और लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सुंदरलाल अलाहर, शिवम धीमान, रोहित कुमार, नरेश नाहरपुर, टोकन कुंजल, बचाना राम, करम सिंह, राजवीर आदि मौजूद रहे।