Yamunanagar News : हिमाचल व कर्नाटक के बाद हरियाणा में भी झूठी गारंटियां दे रही है कांग्रेस : राजीव बिंदल

0
12
Congress is giving false guarantees in Haryana too Rajiv Bindal
 (Yamunanagar News) जगाधरी। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मोर्चा संभाला ,भाजपा नेता राजीव बिंदल ने जगाधरी शहर में व्यापारी वर्ग ,अग्रवाल समाज व सर्व समाज के लोगों के साथ बैठकर दर्जनों सभाएं की, भाजपा नेता राजीव राजीव बिंदल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के लिए समर्थन आशीर्वाद की अपील करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल नेक दिल, मेहनती ईमानदार उम्मीदवार हैं।

जिनकी सादगी अपनेपन के चर्चे हरियाणा, हिमाचल सहित भारतवर्ष में हो रहे हैं, राज़ीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी ने राज करते हुए पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बना दी है,हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को सैलरी बहुत देरी से मिल रही है, राजीव बिंदल ने जगाधरी शहर के व्यापारी वर्ग,अग्रवाल समाज सहित सर्व समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी लोग पढ़े लिखे जागरूक इंसान है, राष्ट्र हित में सोचते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करें क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा सहित भारत देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उन्हें होने पूर्ण रूप से विश्वास है जगाधरी शहर की जनता लगातार तीसरी बार कमल खिलाने का कार्य करेंगीं।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर