Yamunanagar News : कांग्रेस को मिल रहा है जनता का आशीर्वाद, हाथ बदलेगा हालात : श्याम सुंदर बतरा

0
106
Congress is getting the blessings of the people, the situation will change: Shyam Sundar
(Yamunanagar News) यमुनानगर। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा जनसंपर्क अभियान के तहत लगातार जनता के बीच पहुंच रहे है। बतरा ने कहा की सरकार बनाने में जनता जनार्दन का बहुमूल्य योगदान रहता है। चुनावो में जनता ऐसे व्यति को अपना मत देती है जो उनके सुख दुख में काम आ सके। पिछले 10 साल के भाजपा के कार्यकाल में भाजपा नेता जनता के किसी काम नहीं आए, किसी व्यक्ति की समस्या को हल नहीं किया बल्कि पोर्टलों के चक्कर में उलझा कर रखा। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की हरियाणा में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई व बढ़ते अपराध पर भाजपा ने ध्यान ही नही दिया। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा के शासनकाल में लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। यही कारण है की जनता भाजपा की जुल्मावादी नीतियों से परेशान आ चुकी है। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की हरियाणा की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है।

अब हाथ ही बदलेगा हरियाणा के हालात : बतरा

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि अब हरियाणा की तस्वीर बदलने का समय आ चुका है विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज होते ही कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एक्टिव मोड पर है। कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर हर घर, हर कॉलोनी, हर गांव तक पहुंच रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को युद्धस्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि अब कांग्रेस का हाथ ही हरियाणा के हालात को बदलेगा।