Yamunanagar news : कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई : संजीव घारू

0
211
Congress could not even cross the 100 mark: Sanjeev Ghaaru
(Yamunanagar news) साढ़ौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव घारू ने सिंघपुरा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ को आधार बनाकर राजनीति की है। इस पार्टी की नीतियां हमेशा गरीबों, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के दमन के पक्ष में रहीं हैं। वहीं भाजपा की रीति नीति विकास आधारित है।
घारू ने कांग्रेस को‌ कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा जनता के धोखा देने का काम किया है। उसका उदहारण जनता के खातों में 8500 रूपये वाला‌ कोरा झूठ ही है। जिसका जवाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उनसे मांगने वाली है। संविधान खतरें में है का झूठ परोस कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और अब वह जनता के बीच अपने बचे हुए आधार को बचाने के लिए नए-नए नाटक कर रही हैं। जनसभा को‌ सम्बोधित करते हुए घारू ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी नीतियों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायिका ने साढ़ौरा की जनता को‌ पांच वर्ष धोखे में रखा है और कांग्रेस के नेता बरसाती मेंढक की तरह इस विधानसभा में दिखाई देते हैं केवल चुनाव के दौरान उनके चेहरे सामने आते हैं अन्यथा सेवा के नाम पर वह दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं देते और इसीलिए घाड़ क्षेत्र विकास की गति नहीं पकड़ पाया। उन्होंने कहा कि साढ़ौरा में जब जब कांग्रेस का विधायक बना है तब तक इस क्षेत्र ने उपेक्षा का दंश झेला है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि कांग्रेस राज में भी घाड़ क्षेत्र ने बदहाली के आंसू रोए हैं और इसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में यहां की जनता कांग्रेस को हरा कर‌ अपना बदला जरुर लेगी।
घारू ने कहा कि यह विधानसभा प्राचीन एवं धार्मिक गुरुओं की ऐतिहासिक नगरी के नाम से जाना जाता रहा है फिर भी इस ऐतिहासिक नगरी को विश्व मानचित्र से दूर रखा गया है और इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है, इस कमी को भाजपा की तीसरी बार सरकार बनते ही दुर किया जाएगा। घारू ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस विधानसभा में सिर्फ वोटो की राजनीति करके जनता के साथ छलावा किया है। घाड़ क्षेत्र से आने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी और साढ़ौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार भरी बातों से जीताकर विधानसभा भेजा जाएगा और घाड़ की चौधर को‌‌ बरकरार रखने का काम यहां घाड़वासी करेंगे। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ विशेष रूप से असलम, मोहम्मद खान, जस कुमार, संजीव गुर्जर, विनोद वाल्मीकि, सुलेमान आदि दर्जनों साथी सहयोगी रहे।