Yamunanagar News : यमुनानगर जिले की चारो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की होगी जीत : श्याम सुंदर बतरा

0
110
Congress candidates will win all four assembly seats of Yamunanagar district
(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि 2024 विधानसभा का चुनाव 2019 विधानसभा चुनावों से बिल्कुल विपरीत होगा। 2019 में यमुनानगर जिले की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायकों ने जीत दर्ज की तो वहीं अब 2024 विधानसभा चुनाव में यमुनानगर जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहा है। यही कारण है की जिला यमुनानगर मे होनी वाली सभी बैठकों में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की आंधी में जिला यमुनानगर से भाजपा का सफाया होना तय है।

यमुनानगर की चारो विधानसभा सीटों पर भाजपा का होगा सफाया : श्याम सुंदर बतरा

भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे उनको भी पूरा नहीं कर पाई। अब जनता भी भाजपा नेताओं से सवाल पूछने को तैयार बैठी है। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की चुनावो का ऐलान होते ही कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस दौरान कांग्रेस नेता श्याम सूंदर बतरा ने कहा की युवा भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे है। युवा पीढ़ी का साथ मिलने से कांग्रेस और ज़्यादा मजबूत होगी और पार्टी को फायदा भी पहुंचेगा। इस मोके पर पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार ,दीप सूघ,फूलचंद,गैरव,अंकित,प्रिंस,अजय,करण,शुभम,मनदीप,अभिषेक,मोहित आदि मौजूद रहे।