Yamunanagar News : कांग्रेस एवं भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग के लिए समस्याएं बढ़ाई : दिलबाग 

0
156
Congress and BJP governments have increased problems for every section: Dilbagh
(Yamunanagar News) यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकटों की घोषणा के पश्चात जिस तरह दो दर्जन से अधिक भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर चले गए, इसी तरह कांग्रेस की टिकटों की घोषणा होने के पश्चात कांग्रेस भी ताश के पत्तों के जैसे बिखर जाएगी। एक दूसरे से नेताओं का आदान-प्रदान कर पिछले 20 वर्षों कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की भोली भाली जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता सुख भोगने का काम किया। कांग्रेस एवं भाजपा की सरकारों ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए समस्याएं बढ़ाने का काम किया उक्त शब्द इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान यमुनानगर हलके के गांव सभापुर घोड़ा पिपली टापू बाकरपुर कलानौर आदि में अपने संबोधन में कहे।
दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस एवं भाजपा ने चुनाव से पहले झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त की और सरकार बनते ही आमजन से मुंह मोड़ लिया जिसका नतीजा यह निकला की दिन प्रतिदिन आमजन की समस्याएं बढती गई जहां तक की लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ा। पूर्व विधायक ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने सत्ता की चाबी इंडियन नेशनल लोकदल बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के हाथों में देने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही पूर्व की सरकारों द्वारा लिए गए सभी जन विरोधी नियम एवं कानून खत्म कर दिए जाएंगे और प्रदेश में एक बार फिर से सरल और पारदर्शी नियम एवं कानून बनाए जाएंगे दिलबाग सिंह ने कहा कि जिस तरह पूर्व की चौटाला सरकार द्वारा हर नियम एवं कानून बनाने से पूर्व आमजन के हितों को प्राथमिकता दी जाती थी, उसी तरह सरकार के हर निर्णय में आम जन के हितों को सर्वोच्च रखा जाएगा।