Yamunanagar News : शहर का विकास व स्वच्छता रहेगी प्राथमिकता – मेयर सुमन बहमनी

0
48
शहर का विकास व स्वच्छता रहेगी प्राथमिकता - मेयर सुमन बहमनी
शहर का विकास व स्वच्छता रहेगी प्राथमिकता - मेयर सुमन बहमनी

(Yamunanagar News) यमुनानगर। नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर पदभार संभाल लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद व महामंत्री कृष्ण सिंगला ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। अपने पति सतपाल बहमनी व परिवार सदस्यों के साथ पहुंची मेयर ने दहलीज पर माथा टेक निगम कार्यालय में प्रवेश किया। अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव व अन्य ने कार्यालय पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

विकास व स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मेयर सुमन बहमनी ने संभाला पदभार

मेयर पदभार समारोह में उन्होंने कहा कि नगर के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हमारी सरकार जनता के सहयोग से काम करेगी। उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी कार्यशैली का आधार होगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाएंगे। स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। आने वाले मानसून सीजन से पहले सभी नालों, नालियों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाएगा। ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में एक समान विकास करना उनका विजन और संकल्प है। सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास रहेगा। नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। आगामी पांच सालों में शहर को सुंदर, साफ व स्मार्ट सिटी बनाने और नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर काम किए जाएंगे। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हमारी बहन सुमन बहमनी व सभी भाजपा पार्षदों को शहरवासियों का सबसे अधिक प्यार मिला है। सभी ने काफी अंतर से जीत हासिल की है। जितना अधिक शहरवासियों का प्यार मिला है।

उतनी अधिक हमारी जिम्मेवारी शहरवासियों की समस्याओं के समाधान की रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आगामी पांच सालों में मेयर सुमन बहमनी के नेतृत्व में हमारा शहर नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का संकल्प भारत व हरियाणा को विकसित बनाना है। उसी तरह हमारी मेयर व पार्षद भी शहर को विकसित बनाने का कार्य करेंगे। अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि नगर निगम को अब मेयर व सभी वार्डाें के पार्षद मिल चुके है। सभी मिलकर शहर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स