Yamunanagar News : हरियाणा विद्या मंदिर के बच्चों ने पैनोरमा व श्री कृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण

0
107
हरियाणा विद्या मंदिर के बच्चों ने पैनोरमा व श्री कृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण
हरियाणा विद्या मंदिर के बच्चों ने पैनोरमा व श्री कृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण

(Yamunanagar News) साढौरा। हरियाणा विद्या मंदिर के बच्चों ने रविवार को आचार्य गौरव के नेतृत्व में पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय के अलावा पिपली स्थित चिडिय़ाघर, कल्पना चावला तारामंडल एवं शाहबाद मारकण्डा मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान आचार्य गौरव ने बच्चों को अनुशासन, आपसी तालमेल, ऐतहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारी के अलावा विज्ञान से जुड़ी विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पैनोरमा एवं श्री कृष्ण संग्रहालय बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी भ्रमण करने का स्थान : आचार्य गौरव

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में स्थित पैनोरमा एवं श्री कृष्ण संग्रहालय बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी भ्रमण करने का स्थान है। यहां पर पैनोरमा और श्री कृष्ण संग्रहालय पर्यटकों को लुभाते हैं। पैनोरमा में साइंस से जुड़ी चीजों को दर्शाया गया है। वहीं पैनोरमा के पहले तल पर महाभारत के दृश्य दिखाए गए हैं। श्री कृष्ण संग्रहालय एक म्यूजियम है। यहां पर पुरानी चीजों को संजोकर रखा गया है। यहां पर प्राचीन ग्रंथ भी धरोहर के तौर पर स्थापित हैं। इस दौरान शिक्षिका प्रीती राणा व रीना सैनी भी उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: OPPO K12x 5G पर बेहतरीन डिस्काउंट, देखें फीचर्स